खबरीलालच्या बातम्या मिळवा आपल्या मोबाइल वर

Join WhatsApp
सामान्यज्ञान

स्पर्धा परीक्षेचा अभ्यास करणाऱ्या तरुणांसाठी”खबरीलाल”चे खास ”ज्ञानाचा खजिना” सादर

UPSC SSC Current Affairs GK GS Quiz ™:
🔻30 June 2023 🔝 Current Affairs

Q. हाल ही में नई दिल्ली के जेएल नेहरू स्टेडियम में किस केंद्रीय मंत्री द्वारा “भारत इन पेरिस” अभियान को हरी झंडी दिखाई गई?
Ans :- अनुराग ठाकुर
व्याख्या:-
नई दिल्ली के जेएल नेहरू स्टेडियम में “भारत इन पेरिस” अभियान को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाई गई।
“भारत इन पेरिस” अभियान, भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) द्वारा शुरू किया गया है
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पेरिस ओलंपिक खेलों से पहले पूरे भारत में खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना और खेलों को बढ़ावा देना हैं।

Q. हाल ही  में किसने अपने लघुकथा संग्रह ‘कोटुक ऐप’ के लिए हिंदी भाषा श्रेणी में बाल साहित्य पुरस्कार जीता है?
Ans :- सूर्यनाथ सिंह
व्याख्या:-
सूर्यनाथ सिंह ने अपने लघु कहानियों के संग्रह ‘कोटुक ऐप’ के लिए हिंदी भाषा श्रेणी में बाल साहित्य पुरस्कार जीता।
वर्ष 2023 में बाल साहित्य पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं की संख्या 22 और युवा पुरस्कार विजेताओं की संख्या 20 है।
इसी दौरान एकनाथ अव्हाड ने अपनी ‘छंद देई आनंद’ के लिए मराठी भाषा श्रेणी में बाल साहित्य पुरस्कार जीता है। विशाखा विश्वनाथ को भी ‘स्वतहाला स्वताविरुद्ध उभे करताना’ के लिए युवा पुरस्कार मिला है।
सुधा मूर्ति को उनके कहानियों के संग्रह ‘ग्रैंडपैरेंट्स बैग ऑफ स्टोरीज’ के लिए बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

Q. हाल ही में फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के साथ ‘पीएम किसान’ मोबाइल ऐप को किसके द्वारा लांच कियागया हैं?
Ans :- नरेंद्र सिंह तोमर
व्याख्या:-
केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के साथ पीएम किसान मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है।
फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा की मदद से कोई भी किसान दूरदराज, घर बैठे भी आसानी से बिना ओटीपी या फिंगरप्रिंट के ही फेस स्कैनकर के माध्यम से ई-केवाईसी को पूरा करा सकता है।
पीएम किसान दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजनाओं में एक है, इसके तहत किसानों को 6 हजार रु. सालाना राशि, तीन किस्तों में सीधे हस्तांतरित की जाती है।

Q. हाल ही में ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा महिला मंडल का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?
Ans :- रूबी सिन्हा
व्याख्या:-
शीएटवर्क की संस्थापक रूबी सिन्हा को तीन साल के लिए ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री महिला समूह का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह शबाना नसीम का स्थान लेगी।
ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एक गैर-लाभकारी और गैर-सरकारी संगठन है। यह नीति आयोग के साथ सूचीबद्ध है।
ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की स्थापना :- 2012

Q. हाल ही में किसने स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने हेतु अरुणाचल प्रदेश इनोवेशन एंड इन्वेस्टमेंट पार्क के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?
Ans :- पेटीएम
व्याख्या:-
पेटीएम पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने हेतु अरुणाचल प्रदेश इनोवेशन एंड इन्वेस्टमेंट पार्क (एपीआईआईपी) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य उद्यमशीलता को बढ़ावा देना और विकास के शुरुआती चरणों के दौरान युवा व्यावसायिक उद्यमों को प्रोत्साहित करना है।

Q. हाल ही में किस राज्य की हॉकी टीम ने हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 का ख़िताब जीता हैं?
Ans :- मध्य प्रदेश
व्याख्या:-
मध्य प्रदेश राज्य की हॉकी टीम ने बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में फाइनल में हॉकी चंडीगढ़ को हराकर 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2023 जीत ली।
वहीं इस टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया।
मध्य प्रदेश की ओर से श्रेयस धूपे, मोहम्मद कोनैन दाड और अली अहमद ने गोल किये।

Q. प्रतिवर्ष विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2023 कब मनाया जाता हैं?
Ans :- 21 जून
व्याख्या:-
प्रतिवर्ष 21 जून को विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस मनाया जाता हैं।
सुरक्षित नेविगेशन सुनिश्चित करने, स्थायी समुद्री विकास को बढ़ावा देने और भारत सरकार के नीली अर्थव्यवस्था के उद्देश्यों का समर्थन करने में हाइड्रोग्राफी द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका की समझ और मान्यता बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया था, जिसमें हमारे महासागरों और तटीय क्षेत्रों की सुरक्षा शामिल है।
विश्व हाइड्रोग्राफी दिवस 2023 का थीम :- “Hydrography – Underpinning the Digital Twin of the Ocean.”
अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन की स्थापना :- 1921
अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन के महासचिव :- डॉ. मैथियास जोनास
अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन मुख्यालय :- मोनाको

●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●
🇮🇳 JOIN ☞ @खबरीलाल
●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●

Share जरूर करें ‼️…….

🔻30 June 2023 🔝 Current Affairs

1. चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को किस हेल्पलाइन के साथ समेकित किया जाएगा?
उत्तर – 112
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपनी “वन नेशन, वन हेल्पलाइन” पहल के हिस्से के रूप में, चाइल्डलाइन द्वारा संचालित मौजूदा चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) को महिला हेल्पलाइन और आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (112) के साथ समेकित करने की घोषणा की थी। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, लद्दाख, पुडुचेरी, गोवा, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, मिजोरम, गुजरात और बिहार इस महीने के अंत तक एकीकृत बाल हेल्पलाइन सेवा शुरू करने जा रहे हैं।

2. किस देश ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए UNWTO के साथ साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए?
उत्तर – भारत
भारत और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) ने सहयोग को मजबूत करने और हित के सामान्य क्षेत्रों की पहचान करने के लिए एक साझेदारी समझौता किया है। गोवा में G20 पर्यटन मंत्रियों की बैठक की पृष्ठभूमि में इस पर हस्ताक्षर किए गए।

3. किस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में नशीली दवाओं के खतरे पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू किया गया है?
उत्तर – नई दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी में नशीली दवाओं के खतरे पर नकेल कसने के लिए ‘ऑपरेशन कवच’ शुरू किया गया है। इस ऑपरेशन के तहत, दिल्ली पुलिस ने नशीली दवाओं के अपराधों में शामिल कुल 776 व्यक्तियों को पकड़ा। ये गिरफ्तारियां नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) से जुड़े 615 मामलों के सिलसिले में की गईं। पुलिस ने अब तक करीब 36 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने में सफलता हासिल की है।

4. किस संस्था ने ‘वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट (GFPR) 2023’ जारी की?
उत्तर – IFPRI
वैश्विक खाद्य नीति रिपोर्ट (GFPR) 2023 हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान (IFPRI) द्वारा जारी की गई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, तीन महत्वपूर्ण चुनौतियों-कोविड-19 महामारी, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्ष और प्राकृतिक आपदाओं की लगातार घटनाओं के संयोजन ने दक्षिण एशिया में खाद्य सुरक्षा प्रणाली की भेद्यता को बढ़ा दिया है।

5. किस केंद्रीय मंत्रालय ने ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया?
उत्तर – आयुष मंत्रालय
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 के उपलक्ष्य में, आयुष मंत्रालय ने एकता और एकजुटता के प्रतीक के लिए ‘ओशन रिंग ऑफ योग’ नामक एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस पहल के हिस्से के रूप में, हिंद महासागर क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के जहाज ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के संदेश को बढ़ावा देने के लिए मित्रवत विदेशी देशों के विभिन्न बंदरगाहों का दौरा कर रहे हैं।

●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●
🇮🇳 JOIN ☞ @खबरीलाल
●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●

Share जरूर करें ‼️…….

🔻30 जून 2023 🔝 Current Affairs

➼ Recently, the Prime Minister of India, Narendra Modi has been honored with Egypt’s highest honor ‘Order of Nile’.
(हाल ही में मिस्र के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ नाइल’ से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया गया है।)

➼ Recently, all five people aboard the ‘Titan submarine’ that went to see the wreckage of Titanic have died.
(हाल ही में टाइटैनिक का मलबा देखने गए ‘टाइटन पनडुब्बी’ में सवार सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है।)

➼ Recently, in the ‘Asia University Ranking 2023’ released by Times Higher Education, China’s ‘Tsinghua University’ has been ranked first.
(हाल ही में टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा जारी की गई ‘एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023’ में चीन देश की ‘सिंधुआ यूनिवर्सिटी’ प्रथम स्थान पर रही है।)

➼ Recently Google has started ‘Indian Language Program’ to help local publishers.
(हाल ही में Google ने स्थानीय प्रकाशको की सहायता के लिए ‘भारतीय भाषा कार्यक्रम’ शुरू किया है।)

➼ Recently, the central government has announced to make AC mandatory in all types of trucks by the year 2025.
(हाल ही में केंद्र सरकार ने सभी तरह के ट्रकों में AC को ‘वर्ष 2025’ तक अनिवार्य करने की घोषणा की है।)

➼ Recently the book titled ‘Finance Ministers of India: From Independence to Emergency (1947-1977)’ has been written by ‘AK Bhattacharya’.
(हाल ही में ‘भारत के वित मंत्री: स्वतंत्रता से आपातकाल तक (1947-1977)’ नामक पुस्तक ‘ए.के भट्टाचार्य’ द्वारा लिखी गई है।)

➼ Recently Sahitya Akademi has announced to confer ‘Bal Sahitya Puraskar’ in Hindi language to ‘Suryanath Singh’.
(हाल ही में साहित्य अकादमी ने हिंदी भाषा में ‘बाल साहित्य पुरस्कार’ ‘सूर्यनाथ सिंह’ को प्रदान करने की घोषणा की है।)

➼ Recently, the International Olympic Committee has organized the first ‘Olympic Sports Week’ in Singapore.
(हाल ही में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने पहला ‘ओलंपिक स्पोर्ट्स सप्ताह’ का आयोजन सिंगापुर में आयोजित किया है।)

➼ Recently, the first ticket of ‘Fast Bike Race MOTO GP 2023’ has been issued by the Chief Minister of Uttar Pradesh, Yogi Adityanath.
(हाल ही में ‘फ़ास्ट बाइक रेस MOTO GP 2023’ का पहला टिकट उत्तर प्रदेश के मुख़्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किया है।)

➼ Recently, Sahitya Akademi has honored writer ‘Atul Kumar Rai’ with Yuva Puraskar 2023 for Hindi novel ‘Chandpur Ki Chanda’.
(हाल ही में साहित्य अकादमी ने हिंदी उपन्यास ‘चाँदपुर की चंदा’ हेतु साहित्यकार ‘अतुल कुमार राय’ को युवा पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया है।)

●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●
🇮🇳 JOIN ☞ @PratapStudyPoint
●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●

Share जरूर करें ‼️…….

🔻30 जून 2023 🔝 Current Affairs

➼ Recently, the Prime Minister of Greece ‘Kyriakos Mitsotakis’ has been re-elected for the second term.
(हाल ही में ग्रीस देश के प्रधानमंत्री ‘क्यारीकोस मित्सोटाकिस’ को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है।)

➼ Recently ‘Pandit Purna Das Baul’ has been honored with the first Kala Kranti Lifetime Achievement Award.
(हाल ही में ‘पंडित पूर्ण दास बाउल’ को प्रथम कला क्रांति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।)

➼ Recently, Union Minister Jitendra Singh has launched a new ‘mRNA booster vaccine’ against the Covid Omicron variant.
(हाल ही में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने Covid ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ नई ‘mRNA बूस्टर वैक्सीन’ लॉन्च की है।)

➼ Recently, the first underwater tunnel will be constructed in the Brahmaputra river between Numaligarh and Gohpur in the state of ‘Assam’.
(हाल ही में ‘असम’ राज्य में नुमालीगढ़ और गोहपुर में बीच बह्मपुत्र नदी में पहली अंडर वाटर सुरंग का निर्माण किया जाएगा।)

➼ Recently the pair of Sutirtha Mukherjee and Ayhika Mukherjee has won the title of ‘WTT Tunis Contender Tournament 2023’.
(हाल ही में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी की जोड़ी ने ‘WTT ट्यूनिस कंटेंडर टूर्नामेंट 2023’ का खिताब जीता है।)

➼ Recently golfer ‘Diksha Dagar’ has won the LET golf title.
(हाल ही में गोल्फर ‘दीक्षा डागर’ ने LET गोल्फ खिताब जीता है।)

➼ Recently Adani Group has started ‘Jeetenge Hum’ campaign for Cricket World Cup 2023.
(हाल ही में क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए ‘जीतेंगे हम’ अभियान अडानी ग्रुप ने प्रारंभ किया है।)

➼ Recently, lyricist ‘Shankar Mahadevan’ has been awarded an honorary doctorate by the United Kingdom.
(हाल ही में गीतकार ‘शंकर महादेवन’ को यूनाइटेड किंगडम द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है।)

➼ India has got 40th rank in the recently released ‘Global Competitiveness Index 2023’.
(हाल ही में जारी ‘वैश्विक प्रतिस्पर्धा सूचकांक 2023’ में भारत को 40वीं रैंक प्राप्त हुई है।)

➼ Recently, the state government of ‘Uttar Pradesh’ has announced a grant of Rs 40,000 on the purchase of indigenous cows.
(हाल ही में ‘उत्तर प्रदेश’ राज्य सरकार ने देसी गायों की खरीद पर 40,000 रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है।)

●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●
🇮🇳 JOIN ☞ @खबरीलाल
●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●

Share जरूर करें ‼️…….

🔻Geography One Liner Questions

1. भूगोल का पिता किसे कहा जाता है ?
Ans ➺ इरेटोस्थनीज

2. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु क्या है ?
Ans ➺ इंदिरा प्वांइट (अंडमान-निकोबार)

3. पृथ्वी को सबसे पहले किसने गोलाकर माना था ?
Ans ➺ अरस्तु

4. मानव भूगोल का पिता किसे कहते हैं ?
Ans ➺ फ्रेडरिक रेटजेल

5. सबसे पहले भारत का मानचित्र  किसने बनाया था ?
Ans ➺ एनविले (1752 ई.)

6. अध्ययन के लिए स्वतंत्र विषय के रूप में भूगोल को कब मान्यता मिली थी ?
Ans ➺ 19 वीं शताब्दी

7. भारत को सर्वप्रथम विश्व मानचित्र पर किसने दर्शाया था ?
Ans ➺ टॉलेमी

8. पृथ्वी की परिधि का करीब सही मापन किसने किया था ?
Ans ➺ इरैटोस्थनीज

9. कौन एंथ्रोपोजियोग्राफी ग्रंथ के रचियता थे ?
Ans ➺ फ्रेडरिक रेटजेल

10. ज्यौग्रेफिका शब्द का प्रयोग सबसे पहले किसने किया था ?
Ans ➺ इरैटोस्थनीज

11. किसने सबसे पहले विश्व का मानचित्र मापक बनाया था ?
Ans ➺ एनेक्सीमींडर

12. सबसे पहले किसने चंद्रग्रहण का कारण चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया का पड़ना बताया था ?
Ans ➺ आर्यभट्ट

13. किसने सबसे पहले भौगोलिक तत्वों का पीरियोडिस यानी पृथ्वी का वर्णन पुस्तक के माध्यम से क्रमबद्ध किया था  ?
Ans ➺ हिकेटियस

●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●
🇮🇳 JOIN ☞ @खबरीलाल
●▬▬▬▬▬⚜۩۞۩⚜▬▬▬▬●

Share जरूर करें ‼️…….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button